Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस और बदमाशों के बीच तीन मुठभेड़, 5 घायल, 2 गिरफ्तार

top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच तीन अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में 25 हजार के इनामी समेत कुल 5 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई स्कॉर्पियो, एक्सयूवी 500, स्विफ्ट डिजायर, आईफोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पहली मुठभेड़ टी-प्वाइंट पर हुई जब पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में राहुल देव चौधरी और रतन चोपड़ा घायल हो गए। राहुल पर 25 हजार का इनाम था। पूछताछ में पता चला कि स्कॉर्पियो 9 मई को चेरी काउंटी से लूटी गई थी।

दूसरी मुठभेड़ चार मूर्ति चौराहे के पास हुई, जहां हरियाणा से लूटी गई कार में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में राजन सिंह और गौरव शर्मा घायल हुए। राजन भी 25 हजार का इनामी है। तीसरी मुठभेड़ कैप्सूल कट के पास हुई, जहां मोहित नाम का बदमाश घायल हुआ और विराट व भंवर राम को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को बदमाशों के पास से नकद पैसे, लूटा हुआ आईफोन और हथियार मिले हैं।