Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Vishal Mega Mart के सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

top-news

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही बात छाई हुई है  Vishal Mega Mart में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी। मीम्स की भरमार ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। “एक ही सपना Vishal Mega Mart सिक्योरिटी गार्ड बनना” जैसे मज़ेदार कैप्शन के साथ लोग UPSC, IIT-JEE और NEET की तुलना इस नौकरी से कर रहे हैं। इन मीम्स में तैयारी, सिलेक्शन प्रोसेस और इंटरव्यू तक को ऐसे दिखाया जा रहा है जैसे कोई बड़ा प्रतियोगी परीक्षा हो।

एक वीडियो में विराट कोहली को अवॉर्ड लेते हुए दिखाया गया है, और लिखा है, “विराट ने टेस्ट क्रिकेट इसलिए छोड़ा क्योंकि वह Vishal Mega Mart के सिक्योरिटी गार्ड बन गए हैं।” एक और मीम में उम्मीदवार को कीचड़ भरे गड्ढे से गुजरते हुए दिखाया गया है. बताया गया कि ये फाइनल राउंड है! लोग फॉर्म मंगवाने से लेकर ऊंचाई नापने तक हर स्टेज का मज़ाकिया अंदाज में वर्णन कर रहे हैं।

दरअसल, Vishal Mega Mart ने हाल ही में पूरे देश में सिक्योरिटी गार्ड की हजारों नौकरियां निकाली थीं। यह खबर जैसे ही व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक पर फैली, लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इतनी बड़ी भर्ती मुहिम को लेकर ही यह मीम ट्रेंड शुरू हुआ, जो अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर एक ही सवाल है . “अगर Vishal Mega Mart की भर्ती की तैयारी नहीं कर रहे, तो ज़िंदगी में कर क्या रहे हो?”