Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: सेक्टर Alpha-2 में समस्याओं से परेशान लोग, अधिकारियों से की शिकायत

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 के निवासी पिछले कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो, पानी की कमी और गंदगी जैसी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद जब समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी सेक्टर का दौरा करने पहुंचे। वहां मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं और नाराजगी जाहिर की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग हर गली में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। गंदा पानी लोगों के घरों के सामने जमा हो रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और लोग गंदगी के बीच से आने-जाने को मजबूर हैं। इसके अलावा, पानी का प्रेशर भी बहुत कम है, जिससे लोगों को पीने और घर के कामों में दिक्कत हो रही है। जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं और बारिश से पहले नालियों की सफाई भी नहीं की गई है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी ने सेक्टर के बाजार में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। इस मौके पर महासचिव नानक पाल, मंजू सिरोही, अनीता गौतम, आरके सिंह और डीके पांडे समेत कई लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अब सेक्टरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उनके इलाके की स्थिति सुधरेगी।