Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, पेंटर की मौत

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित हेमिस्फीयर बिल्डर प्रोजेक्ट में एक दर्दनाक हादसे में एक पेंटर की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले मुनकरेश्वर नामक पेंटर 14वीं मंजिल पर काम कर रहे थे। काम के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। सबसे दुखद बात यह रही कि वह बिना किसी सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे थे।

निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर चोटों के चलते मुनकरेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसीपी सेंट्रल नोएडा बी एस वीर ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की शुरुआती जांच कर रही है और शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की एक और गंभीर मिसाल है।