Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला मामले में जमानत दी, 10 लाख रुपये का मुचलका और शर्तें लागू

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाला मामले में जमानत दी है। कोर्ट ने दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल को नियमित जमानत देने का निर्णय लिया। कोर्ट ने जमानत के लिए 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों का आदेश दिया।

इस मामले में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उन्होंने इस गिरफ्तारी और जमानत से इनकार किए जाने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। कोर्ट ने पांच सितंबर को याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा था। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि सीबीआई की गिरफ्तारी वैध थी, और धारा 41ए के तहत कोई उल्लंघन नहीं हुआ था। इसके अलावा, कोर्ट ने माना कि सीबीआई ने गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त कारण दिए थे।

हालांकि, न्यायमूर्ति भुइयां ने गिरफ्तारी की आवश्यकता और समय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के आधार पर्याप्त नहीं थे और केजरीवाल को हिरासत में रखने से न्याय का उपहास होता। उन्होंने ईडी के मामले में जमानत मिलने के बाद सीबीआई की सक्रियता पर भी सवाल खड़े किए। जमानत पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक कारावास आजादी से अन्याय के बराबर है। अभियोजन पक्ष द्वारा गवाहों और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंकाओं को खारिज करते हुए, कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दी। कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाईं, जिसमें कहा गया कि केजरीवाल इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और ट्रायल कोर्ट के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *