Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने यूपी में नया सेमीकंडक्टर प्लांट को दी मंजूरी

top-news

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर के पास एक नए सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के तहत दी गई है। इस यूनिट में मोबाइल, लैपटॉप और अन्य उपकरणों के लिए डिस्प्ले चिप्स का निर्माण किया जाएगा। यह कदम भारत को चिप निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह नया प्रोजेक्ट देश में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करेगा और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही, इससे भारत में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को मजबूती मिलेगी। केंद्र सरकार का मानना है कि यह यूनिट देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी।

इस फैसले के लिए देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देने वाले इस प्रोजेक्ट से भारत ग्लोबल चिप बाजार में एक मजबूत स्थान बना सकेगा। यह यूनिट न सिर्फ यूपी बल्कि पूरे देश के तकनीकी विकास में मील का पत्थर साबित होगी।