Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते हुए जल, वायु प्रदूषण पर 10 दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो फिर होगा आंदोलन। चौधरी प्रवीण भारतीय

top-news

सिकंदराबाद

जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते हुए जल वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का जोखाबाद से सिकंदराबाद तहसील परिसर तक पैदल मार्च को रोकने के लिए क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार एवं एसडीएम राकेश कुमार सिकंदराबाद धरना स्थल पर पहुंच गए और धारा 144 का हवाला देते हुए पैदल मार्च करने के लिए मना किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनर तले चल रहे आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं विरोध दर्ज करते हुए सिर्फ 10 दिन में सभी मांगों को मानने हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र दोनों अधिकारियों को सौंप दिया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सिकंदराबाद के जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में जल वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से ग्रामीणों का जीवन मुहाल हो चुका है। केमिकल की फैक्ट्रियों से केमिकल युक्त पानी को खुले में छोड़ा जा रहा है फैक्ट्रियों की चिमनी से निकलता हुआ काला धुआं लोगों को सांस लेने एवं आंखों में दिक्कत पैदा कर रहा है स्थिति इतनी भयानक हो चुकी है कि क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार के रोग होने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम राज भाटी ने बताया कि पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि फैक्ट्रियों के निकलने वाले दूषित जल से किसानों की नष्ट हुई फसल का फसल की कीमत के अनुरूप मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की भूमि पर उद्योग स्थापित हुए हैं उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए एवं क्षेत्र के युवाओं को 75% योग्यता अनुसार रोजगार दिया जाए। सभी फैक्ट्रियों को एनजीटी एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण विभाग के मानकों के अनुसार चलाया जाए। औद्योगिक क्षेत्र से गांव को जोड़ने वाली सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं सड़कों का पुनर्निर्माण तत्काल किया जाए। उन्होंने बताया कि इन सभी मांगों को लेकर आज पैदल मार्च था लेकिन अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है अगर जल्द ही कार्यवाही नहीं हुई तो उस संगठन एवं क्षेत्र के तमाम ग्रामीण फिर आंदोलन करेंगे।
इस दौरान-आलोक नागर बलराज हूण प्रेम प्रधान राकेश नागर नीरज भाटी धीरसिंह भाटी नीरज भड़ाना सचिन कसाना प्रमोद खटाना यतेंद्र नागर राजकुमार पीलवान सुशील प्रधान बसंत भाटी किरण पाल भाटी अमित मुखिया जाहिद मुंशी देशराज प्रधान सौरभ भाटी सर जी ठेकेदार सत्येंद्र प्रधान डॉक्टर मदन रोहताश नगर राज भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *