Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

BCCI: रोहित शर्मा और विराट कोहली का ग्रेड नहीं घटेगा, बीसीसीआई ने किया साफ

top-news

BCCI: टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। इससे पहले दोनों खिलाड़ी टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। अब ये दोनों सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते नजर आएंगे। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि कहीं बीसीसीआई उनके केंद्रीय अनुबंध का ग्रेड न घटा दे।

लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि रोहित और कोहली अभी भी भारतीय क्रिकेट का अहम हिस्सा हैं। इसलिए उन्हें केंद्रीय अनुबंध की ए प्लस श्रेणी में ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने से ग्रेड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने 2024-2025 के लिए केंद्रीय अनुबंध की सूची में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए+ ग्रेड में शामिल किया है। इस श्रेणी के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं, ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़, बी ग्रेड को 3 करोड़ और सी ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।