Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

कोलकाता मामला: पीड़िता के पिता ने उठाए ममता बनर्जी पर सवाल

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पीड़िता डॉक्टर के पिता ने श्मशान में तीन शवों की उपस्थिति के बावजूद उनकी बेटी का अंतिम संस्कार पहले किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उस वक्त वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे और किसी ने भी अंतिम संस्कार को रोकने की कोशिश नहीं की।

पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब खुद मुख्यमंत्री सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रही हैं, तो दूसरों के न्याय की आवाज़ को क्यों दबा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रवैये को परेशान करने वाला बताया और कहा कि जब घटना घटी, तब विभाग और कॉलेज के किसी भी व्यक्ति ने उनका सहयोग नहीं किया। उनका आरोप है कि इस मामले में पूरा विभाग शामिल हो सकता है।

सीबीआई जांच को लेकर पीड़िता के पिता ने कहा कि पिछले तीन दिनों से जांच एजेंसी अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद संदीप घोष ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया, लेकिन बाद में उनसे मिलने नहीं आए।

पीड़िता के पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी कभी भी अस्पताल की परेशानियों के बारे में घर में कुछ नहीं बताती थी, ताकि परिवार चिंतित न हो। कोलकाता पुलिस की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि पुलिस प्रमुख ने उनके दुख को साझा करने का प्रयास किया।