Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Cyber Crime: गौतमबुद्धनगर पुलिस की इस अपील को ना करे नज़र अंदाज़

top-news

Cyber Crime: गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव के निर्देशन में सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए पुलिस द्वारा यह अपील की गई है कि सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर और सतर्कता के साथ करें, ताकि समाज में अफवाहें और नफरत फैलने से रोका जा सके।

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना सत्यता जांचे किसी भी खबर, वीडियो या फोटो को साझा न करें। भड़काऊ और नफरत फैलाने वाली पोस्ट से परहेज करें, क्योंकि इससे समाज में तनाव फैल सकता है। इसके साथ ही, देश की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। खबरों के लिए केवल सरकारी और अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें।

इसके अलावा, पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया देने से बचें और देश की एकता और अखंडता का ध्यान रखें। यदि किसी प्लेटफॉर्म पर झूठी या नफरत फैलाने वाली सामग्री दिखे, तो उसकी रिपोर्टिंग जरूर करें। गौतमबुद्धनगर पुलिस का यह प्रयास समाज में शांति और जागरूकता बनाए रखने की दिशा में एक जरूरी कदम है।