Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण रोकने के लिए 15 ई-चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

top-news

प्रदूषण पर नियंत्रण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 15 व्यावसायिक ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और नियोजन विभाग को जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही स्थान तय होने के बाद निर्माण और संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण, संचालन और रखरखाव निजी कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। प्राधिकरण केवल भूमि देगा, जबकि बाकी खर्च निजी कंपनियां उठाएंगी। अधिकतम बोली लगाने वाली कंपनी को संचालन का जिम्मा सौंपा जाएगा। यह मॉडल दिल्ली में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है और अब ग्रेटर नोएडा में भी इसी मॉडल को अपनाया जा रहा है। योजना के अनुसार, हर स्टेशन पर तीन चार्जिंग प्वाइंट होंगे, जिससे एक साथ तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जा सकेंगे।

प्रथम चरण में जिन क्षेत्रों को शामिल किया गया है, उनमें सेक्टर अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट, जगत फार्म मार्केट, रामपुर बीटा-1, सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि शामिल हैं। इन जगहों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या अधिक है और यातायात भी ज्यादा रहता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशनों की मांग काफी समय से बनी हुई थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।