Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा की

top-news

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गौ तस्करी, अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से तय समय पर योजनाएं पूरी करने को कहा और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त न करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अर्बन नक्सल और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने और सभी प्रमाणपत्र समय से जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने हर घर जल योजना के तहत जनप्रतिनिधियों से 4-4 गांवों का निरीक्षण कराने को कहा, ताकि कार्य की गुणवत्ता की जांच की जा सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पेयजल, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार और सड़क निर्माण पर भी जोर दिया। सीवरेज, नालों की सफाई, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम टाउनशिप, एयरपोर्ट विस्तार और अन्य परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए। बैठक में कई मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि जिले में 14,000 करोड़ की 60 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें से कई जल्द पूरी हो जाएंगी।