Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

India-Pakistan: भारत-पाक संघर्ष विराम का तीसरा दिन: सीमा पर शांति, लेकिन तनाव बरकरार

top-news

India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का आज तीसरा दिन है। भले ही सीमा पर गोलीबारी रुकी हुई है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल अभी भी बना हुआ है। सोमवार को भारतीय सेना के डीजीएमओ ने प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों की जानकारी दी और बताया कि भारत ने किस तरह से उनका जवाब दिया।

एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में भारत के स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘आकाश’ ने शानदार प्रदर्शन किया। आकाश मिसाइलें भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की गईं, जिन्होंने हवाई खतरों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके अलावा पुराने लेकिन भरोसेमंद हथियार जैसे ‘पेचोहा’, ‘ओएके’ और ‘लाला’ तोपों ने भी दुश्मन की आधुनिक तकनीक को चुनौती दी। भारत में बने ‘आर्चर सिस्टम’ ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया।

‘आकाश’ मिसाइल प्रणाली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा बनाई गई है। यह मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली प्रणाली है, जो 18,000 मीटर की ऊंचाई और 45 किलोमीटर की दूरी तक किसी भी हवाई खतरे को निशाना बना सकती है। इसमें लड़ाकू विमान, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता है। भारत सरकार के लगातार सहयोग से पिछले दस वर्षों में इस मजबूत रक्षा नेटवर्क को तैयार किया गया है।