Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या हो सकते हैं इसके पीछे के कारण

top-news

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए यह ऐलान किया कि वह अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब भारत को जून में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है। इससे कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, जिससे अब टीम के शीर्ष क्रम में युवाओं को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है।

संभवतः कोहली ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि चयनकर्ताओं को इंग्लैंड सीरीज़ के लिए टीम तय करने में समय मिल सके। अब टीम में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाज़ों के साथ श्रेयस अय्यर और साई सुदर्शन जैसे नामों को मौका मिल सकता है। इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ी की भी टीम में वापसी हो सकती है। Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन किया था और शायद उसी के बाद उन्होंने टेस्ट से दूरी बनाने का मन बना लिया।

कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक रहे हैं। अब उनका पूरा ध्यान 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। 2023 के वर्ल्ड कप में भारत फाइनल तक पहुंचा था लेकिन खिताब से चूक गया। शायद इसी सपने को पूरा करने के लिए Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर वनडे फॉर्मेट पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।