Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

महात्मा बुद्ध की जयंती व मातृ दिवस के उपलक्ष्य में बालक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन

top-news

मातृ दिवस और महात्मा बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में नॉलेज पार्क-5 स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर राजीव कुमार प्रधानाचार्य के द्वारा दीप प्रचलन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा बुद्ध की वंदना से शुरू हुआ। उनके ज्ञान व उपदेश पर आधारित नाटक, कविता, एवं भाषण का प्रस्तुतिकरण किया गया।

वहीं, मातृ दिवस के अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। “मां तु कितनी अच्छी है…..”गाने, कविता व नाटक के माध्यम से मां को ईश्वर से भी बढ़कर बताया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से मां के अनमोल वचनों का अनुसरण करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे।