Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

GNIOT: विश्व पर्यावरण दिवस पर जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में ‘ लोगो मेकिंग प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन

top-news

GNIOT: नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘लोगो मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों के भीतर पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना और उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपने अनूठे लोगो डिजाइनों के माध्यम से दर्शाया, जो एक रचनात्मक पहल के रूप में बेहद प्रभावशाली रहा।

GNIOT: प्रतियोगिता में पर्यावरण के महत्व को किया गया उजागर 

GNIOT
GNIOT

इस प्रतियोगिता में 20 टीमों के कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण के महत्व को उजागर किया। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन के लिए पहला स्थान एमबीए हेल्थकेयर की छात्राओं प्रिया पाल और पूजा को मिला। वहीं दूसरा स्थान एमबीए की आरुषि और भूमिका को तथा तीसरा स्थान आकांक्षा डोंडियाल और अर्पित श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।

जीएनआईओटी के निदेशक ने प्रतियोगियों से कही ये बात 

जानकारी के लिए बता दे कि GNIOT संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि “इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर सोचने और योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।” कार्यक्रम में डीन, विभागाध्यक्ष और संयोजक डॉ. अनुराग जोशी, प्रो. प्रवीण राजपाल और डॉ. पल्लवी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता था, बल्कि छात्रों की जागरूकता, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी बना।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का कड़ा संदेश ‘मीडिया संग लापरवाही पर होगी कार्रवाई’