Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Jammu Kashmir: पाकिस्तान की गोलाबारी से पुंछ समेत कई इलाकों में तबाही, 18 नागरिकों की मौत

top-news

Jammu Kashmir: 6-7 मई की रात भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसके बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। पुंछ, तंगधार, कुपवाड़ा, राजौरी और उरी जैसे कई इलाकों में पाकिस्तान ने तोप और मोर्टार से हमला किया। इसमें 18 नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की और सुबह करीब 4 बजे तक लगातार गोलीबारी होती रही।

Jammu Kashmir: पुंछ में यूद्ध जैसी स्थिति से गुज़र रहे है लोग 

गोलाबारी के कारण सीमावर्ती इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कई मकान, दुकानें, वाहन और धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए। पुंछ किला और कई प्राचीन मंदिरों को भी नुकसान हुआ। पुंछ, मेंढर, मनकोट, ठंडी कस्सी जैसे क्षेत्रों में तोप के गोले गिरे, जिससे कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। प्रशासन ने पुंछ में 9 शेल्टर बनाए हैं, जहां लोगों को भोजन, रहने और चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है।

इन ईलाकों में स्कूल और कॉलेज को किए गए बंद 

मौजूदा हालात को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कई लोग अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के पास चले गए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक ने हालात को चिंताजनक बताया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन लगातार राहत और सुरक्षा कार्य में जुटा है।