Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Rahul Vaidya ने विराट कोहली और उनके फैंस को बताया “ जोकर” , सोशल मीडिया पर मचा बवाल

top-news

Rahul Vaidya: ‘बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनके प्रशंसकों पर विवादास्पद बयान देकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया, जिसे बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम की एल्गोरिदम की गलती बताया। इसी पर कटाक्ष करते हुए राहुल वैद्य ने विराट कोहली और उनके फैंस को “जोकर” कह दिया।

राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं।” इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी डालते हुए कहा, “आप मुझे गाली दो, ठीक है, लेकिन मेरी पत्नी और बहन को क्यों गालियां दे रहे हो? इससे साफ है कि मैं सही था, विराट कोहली के फैंस दो कौड़ी के जोकर हैं।” इस विवाद के बाद राहुल ने एक रील भी शेयर की जिसमें उन्होंने गाना गाया – “सारी उम्र मैं जोकर बनया रहा…”

यह मामला तब और बढ़ गया जब राहुल वैद्य ने दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद विराट ने नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम की एल्गोरिदम ने उन्हें ब्लॉक कर दिया हो। राहुल इससे पहले भी विराट कोहली पर टिप्पणी कर चुके हैं। अब उनके इन बयानों के बाद विराट के फैंस राहुल पर जमकर भड़क रहे हैं और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।