Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida में NEET-UG परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

top-news

Noida: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार को NEET-UG परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को नोएडा सेक्टर-3 से गिरफ्तार किया। आरोपियों में दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी विक्रम कुमार साह, शिवपुर वेस्ट सागरपुर निवासी अनिकेत कुमार और धर्मपाल सिंह शामिल हैं। इनके पास से एक फॉर्च्यूनर कार, छह कॉलिंग मोबाइल फोन, अभ्यर्थियों की डाटा शीट, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और एप्पल मैकबुक सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भोले-भाले छात्रों के परिजनों को NEET में पास कराने का झांसा देकर उनसे पांच लाख रुपये तक की मांग करता था। यह लोग चेन्नई से शुरू होकर दिल्ली तक इस ठगी के नेटवर्क को फैला चुके थे और नोएडा सेक्टर-3 में बाकायदा ऑफिस खोलकर काम कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी “एडमिशन व्यू” नाम से कंपनी चलाकर एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी कर चुके हैं।

आरोपियों ने परीक्षा में उत्तर भरने की चालाकी से संबंधित निर्देश देकर परीक्षार्थियों को भ्रमित किया। शिकायतें बढ़ने पर इन्होंने नई कंपनी “श्रेयानवी एडु ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से फिर से अपना काम शुरू किया। STF की त्वरित कार्रवाई में गिरोह पकड़ा गया और अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।