Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

CM Yogi: नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और मदरसों पर योगी सरकार का शिकंजा

top-news

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद नेपाल सीमा से सटे जिलों में प्रशासन ने अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक व शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पीलीभीत, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिलों में विशेष अभियान चलाया गया। बलरामपुर में 20 अवैध निर्माण हटाए गए और छह मदरसे सील किए गए, जबकि सिद्धार्थनगर में 17 अवैध मदरसों और चार अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की गई।

श्रावस्ती जिले में सबसे कड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहां 53 अवैध मदरसों को सील किया गया और 151 पर बेदखली की कार्रवाई हुई। बहराइच में अब तक 384 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 143 हटाए जा चुके हैं और बाकी पर कार्रवाई जारी है। पीलीभीत में सात अवैध मदरसे और 77 अवैध धार्मिक स्थल पाए गए हैं, जिनमें से कुछ को नोटिस जारी कर दिया गया है।

महाराजगंज में तीन तहसीलों में 34 अवैध स्थल चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से दो मदरसे ध्वस्त किए गए और कई मामलों में कार्रवाई जारी है। योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर दायरे में किसी भी अवैध निर्माण या संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को नियमित मॉनिटरिंग और शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।