Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Vijay Mallya के नए खुलासे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज! कहा “ पकौड़ा इकोनॉमिक्स से भगोड़ा इकोनॉमिक्स”

top-news

Vijay Mallya: फरार कारोबारी विजय माल्या के ताजा बयान ने एक बार फिर मोदी सरकार को विपक्ष के निशाने पर ला दिया है। माल्या ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दावा किया कि 2016 में भारत छोड़ने से पहले उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को इसकी जानकारी दी थी। इस बयान के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए इसे “भगोड़ा इकोनॉमिक्स” करार दिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

Vijay Mallya
Vijay Mallya

Vijay Mallya: पवन खेड़ा ने भाजपा पर लगाए ये आरोप 

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री पाकिस्तान को बता कर हमला करते हैं और आर्थिक भगोड़े वित्त मंत्री को बता कर देश छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की पूरी व्यवस्था ही “सरेंडर” हो गई है। वहीं जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के पुराने “पकौड़ा रोजगार” बयान पर चुटकी लेते हुए कहा, “पकौड़ा इकोनॉमिक्स अब भगोड़ा इकोनॉमिक्स बन गई है।” विपक्ष का मानना है कि यदि माल्या ने वास्तव में सरकार को अपनी विदेश यात्रा की जानकारी दी थी, तो उसे रोका क्यों नहीं गया।

हज़ारो करोड़ के कर्ज घोटाले के आरोप में 2016 से है फरार 

गौरतलब है कि Vijay Mallya पर लगभग ₹9,000 करोड़ के बैंक कर्ज घोटाले का आरोप है और वे मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। भारत सरकार उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। माल्या का दावा है कि उन्होंने बैंकों को पूरा पैसा लौटाने की पेशकश की थी, लेकिन सरकार और बैंक इस पर राजी नहीं हुए। माल्या के नए बयान ने कांग्रेस को आगामी चुनावी माहौल में सरकार को घेरने का नया मुद्दा दे दिया है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video