Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापड़ाव: आवासीय योजनाओं में किसानों का 17.5 फीसद कोटा होगा बहाल, 10 फीसद भूखंड पर मांगा समय

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की। जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने आवासीय योजना में किसानों का 17.5 फीसदी कोटा फिर से बहाल करने पर सहमति जता दी है। साथ ही यह भी आश्वस्त कराया है कि किसान कोटा के 6 और 10 फ़ीसदी भूखंडों पर लगने वाला जुर्माना माफ करने के मुद्दे को 7 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

किसानों की प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी से इन मुद्दे पर वार्ता हुई। जिनमें किसानों को आवासीय योजना में 17.5 फीसद प्लॉट कोटा, 120 वर्ग मीटर की न्यूनतम आकार का प्लॉट बहाल करने, किसान कोटे के प्लॉटों पर लगे जुर्माने के प्रावधान को खत्म करने, आबादी निस्तारण के मामलों को आगामी बोर्ड बैठक में ले जाने, इन सभी मुद्दों पर सहमति व्यक्त की। साथ ही 700 लीजबैक के एसआईटी मामलों को शासन स्तर से जल्द ही अनुमोदित कराने का आश्वासन दिया। जबकि प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने नए कानून के अनुसार प्रभावित परिवारों को सुविधा देने, रोजगार, भूमिहीनों के प्लॉट और सबसे प्रमुख मुद्दे 10 फ़ीसदी भूखंड पर और समय मांगा है।

किसान आंदोलन के प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा ने धरना स्थल पर बैठे किसानों को प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ मुद्दों पर प्राधिकरण सहमति जता रहा है। लेकिन उनकी प्रमुख मांग 10 फ़ीसदी भूखंड, रोजगार, मुआवजा वृद्धि, भूमिहीनों को आबादी प्लॉट आदि मुद्दों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस पर समय मांगा है संगठन के संयोजक वीर सिंह नागर, सुनील फौजी, अजय पाल भाटी, पूनम भाटी, नरेंद्र भाटी, रीना भाटी समेत आदि किसान मौजूद रहे।