Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

PM Modi: बार बार आने वाले तुफानों पर पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात!

top-news

PM Modi: पेरिस में हो रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन पहली बार यूरोप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति और सरकार को इस आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित आगामी समुद्री सम्मेलन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस सम्मेलन में अफ्रीकी संघ की भागीदारी का स्वागत किया और कहा कि हमें ऐसे कार्यक्रमों पर काम करना चाहिए जो जमीनी स्तर पर असर डालें और विकासशील देशों को वित्तीय सहायता मिल सके।

PM Modi: भाषण में समुद्री देशों पर दिया जोर 

PM Modi
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में छोटे समुद्री देशों और तटीय क्षेत्रों की चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन इलाकों को चक्रवात और तूफानों से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। हाल के वर्षों में भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, कैरेबियाई देश और दक्षिण-पूर्व एशिया में आए टाइफून और तूफान इसका उदाहरण हैं। PM Modi ने चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय समन्वय को बढ़ावा देने पर बल दिया, ताकि समय रहते फैसले लिए जा सकें और नुकसान को कम किया जा सके।

बढ़ते तापमान पर देशों ने जताई चिंता 

सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने जिनेवा में बढ़ते तापमान को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ता तापमान अब एक वैश्विक संकट बन चुका है, जिससे स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिरता और पर्यावरण को खतरा है। PM Modi ने UNDRR की ‘कॉमन फ्रेमवर्क फॉर एक्सट्रीम हीट रिस्क गवर्नेंस’ पहल की सराहना की और कहा कि दुनिया को मिलकर गर्मी की आपदा से निपटने की रणनीति बनानी होगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video