Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कॉलेज की छत पर ले जाकर सगे भाइयों से किया कुकर्म, कोर्ट ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को सुनाई सजा

top-news

गाजियाबाद। दो नाबालिग सगे भाइयों से कुकर्म करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट की अदालत ने सजा सुनाई। नौ साल पुराने यह मामले नगर कोतवाली क्षेत्र के हैं। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज के पास एक युवक का मकान है। युवक का एक बेटा आठ वर्ष व दूसरा 12 वर्ष का है। 25 जनवरी 2014 को दोनों भाई इंजीनियरिंग कालेज के बाहर खेल रहे थे।
उन दिनों कॉलेज की छुट्टी चल रही थीं। कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड नानक चंद दोनों नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर कॉलेज की तीसरी मंजिल पर ले गया और दोनों से कुकर्म किया। बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी पिता को दी।
इसके बाद पिता ने सिक्येरिटी गार्ड नानक चंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। गवाहों के बयान व पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों मामलों में अलग-अलग सजा सुनाई।
आठ वर्षीय बच्चे से कुकर्म के मामले में नानक चंद को चार साल कैद की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं 12 वर्षीय बच्चे से कुकर्म के मामले में पांच साल कैद की सजा व 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया।