Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Delhi में 2000 करोड़ का क्लासरूम घोटाला, सिसोदिया-जैन के खिलाफ केस दर्ज

top-news

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एंटी करप्शन ब्रांच) ने 2000 करोड़ रुपये के क्लासरूम निर्माण घोटाले को लेकर दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान दिल्ली के स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में कथित वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है।

जांच एजेंसी के अनुसार, कक्षा निर्माण में अत्यधिक लागत वसूलने के साथ-साथ घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। कई ठेकेदारों को अनुचित रूप से ठेका दिया गया, जिनमें अधिकांश आम आदमी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर टॉयलेट को भी कक्षा दिखाकर भुगतान लिया गया, जबकि कई जगह निर्माण कार्य हुआ ही नहीं। इससे बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला गया।

भाजपा नेताओं नीलकांत बख्शी, कपिल मिश्रा और हरीश खुराना ने इस मामले को उजागर किया। नीलकांत बख्शी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा को उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया, लेकिन असल में यह जनता के पैसे की लूट थी। उन्होंने कहा कि सामान्य कमरे की लागत चार-पांच लाख होती है, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने इसे 25-30 लाख तक दिखाया। आम आदमी पार्टी की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।