Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध, जूट और कपड़े के थैलों को मिलेगा बढ़ावा

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि अब ग्रेटर नोएडा के सभी बाजारों और दुकानों में पॉलिथीन की जगह कपड़े व जूट के थैलों का अनिवार्य उपयोग किया जाएगा।

प्राधिकरण ने जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस निर्णय का उद्देश्य न केवल प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना है, बल्कि पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देना भी है। बैठक में इंटरनल एनर्जी फाउंडेशन की एमडी जयंती आर अयंगर, एडवोकेट मनीष गुप्ता, एंटी प्लास्टिक वॉरियर शैल माथुर व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर भी गंभीर मंथन हुआ। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि मोहल्लों में रहने वाले सभी स्ट्रीट डॉग्स की समय पर नसबंदी कराई जाए, ताकि जनसुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखी जा सके। पशु कल्याण कार्यकर्ताओं व विशेषज्ञों की उपस्थिति में इस दिशा में भी ठोस कार्य योजना पर विचार हुआ।