Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

UP RERA ने 12 दागी कर्मचारियों को किया बर्खास्त, सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी

top-news

UP RERA: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने संदिग्ध आचरण और निष्ठा के अभाव के चलते 12 कर्मचारियों को बर्खास्त कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इनमें तीन अवर अभियंता, दो लॉ क्लर्क एवं रिसर्च असिस्टेंट (एलसीआरए), एक सहायक लेखाकार, चार कंप्यूटर ऑपरेटर, एक हेल्प डेस्क कर्मी और एक अनुसेवक शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी लखनऊ मुख्यालय और ग्रेटर नोएडा स्थित एनसीआर क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत थे।

रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि संस्था में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सत्यनिष्ठा का शपथ-पत्र लिया जाता है, और कार्यालय के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वरिष्ठ अधिकारी आगंतुकों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हैं। ग्रेटर नोएडा कार्यालय में सहायक लेखाकार हरेंद्र को हाल ही में मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। उनके खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं, लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तुरंत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

जानकारी के लिए बता दे कि इस घटना से यूपी रेरा की छवि को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद संस्था ने सफाई देते हुए यह स्पष्ट किया कि भ्रष्ट या संदिग्ध व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण ने भरोसा दिलाया है कि कर्मचारियों की संख्या भले सीमित हो, लेकिन कार्य की प्रकृति अत्यंत संवेदनशील है। इसलिए सभी कर्मियों का कौशल विकास और अनुशासन प्रशिक्षण नियमित रूप से कराया जाता है। रेरा ने साफ किया है कि ईमानदारी से कार्य न करने वाले कर्मियों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।