Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी होगी सुरक्षित, तय होंगे काम के घंटे

top-news

उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य में “यूपी आउटसोर्स सेवा निगम” का गठन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और सेवा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

प्रदेश में फिलहाल 6 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अब तक एजेंसियों की दया पर निर्भर रहते थे। उन्हें तय घंटे से अधिक कार्य करने पर भी ओवरटाइम या अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलता था। नए निगम के तहत श्रम नियमावली के प्रावधानों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। तय किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से बिना भुगतान के अतिरिक्त काम नहीं लिया जाएगा। एजेंसियों की संख्या को भी सीमित किया जाएगा ताकि जवाबदेही तय की जा सके। प्रस्ताव के अनुसार, पूरे प्रदेश को 18 मंडलों में बांटकर केवल तीन प्रमुख एजेंसियों का चयन किया जाएगा, जिनमें से प्रत्येक को छह मंडलों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

निगम के तहत वेतन भुगतान की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित किया गया है। कर्मचारियों का कार्यदिवस हर महीने की 21 तारीख से 20 तारीख तक माना जाएगा और 5 तारीख तक वेतन उनके खातों में भेजना अनिवार्य होगा। ईपीएफ और ईएसआई की राशि भी इसी समय जमा करानी होगी। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को 30 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, पेंशन और विधवा या माता-पिता को मासिक पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस पहल से कर्मचारियों को न केवल आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उनकी नौकरी भी स्थिर और सुरक्षित होगी।