Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

UP RERA दिलाएगा गैर पंजीकृत प्रोजेक्टों में फंसे खरीदारों का पैसा

top-news

UP RERA: उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गैर पंजीकृत प्रोजेक्टों में फंसे खरीदारों को राहत देने के लिए एक नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू कर दी है। यह एसओपी लंबित और भविष्य में आने वाली शिकायतों पर प्रभावी होगी। इसके तहत यूपी रेरा की पीठ, विधि और तकनीकी सलाहकारों की रिपोर्ट के आधार पर खरीदारों को उनका जमा धन वापस दिलाएगी।

बता दें, जिन प्रोजेक्टों का क्षेत्रफल 500 वर्गमीटर से अधिक है या जिनमें आठ से ज्यादा फ्लैट हैं, उनका रजिस्ट्रेशन यूपी रेरा में अनिवार्य है। प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जो बिना पंजीकरण के चल रहे हैं और लाखों खरीदार प्रभावित हैं। 2018-19 में तैयार की गई एसओपी अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी थी, इसलिए अब रेरा अधिनियम-2019 की धारा 38 के तहत छठा संशोधन कर नई प्रक्रिया लागू की गई है। शिकायतों पर कार्रवाई के दौरान प्रोजेक्ट से संबंधित स्वीकृत मानचित्र, भूखंड अभिलेख, बिल्डर की जानकारी आदि ली जाएगी। तीन दिन में तकनीकी सलाहकार रिपोर्ट देंगे। यूपी रेरा का यह कदम नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे प्रदेश के खरीदारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।