Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

भारत ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर लगाया प्रतिबंध, Shoaib Akhtar का चैनल भी शामिल

top-news

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चैनलों के कुल 63 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर थे। प्रतिबंधित चैनलों में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Shoaib Akhtar का यूट्यूब चैनल भी शामिल है। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई है।

जानकारी के लिए बता दे कि प्रतिबंधित प्लेटफॉर्मों में डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, जियो न्यूज और सुनो न्यूज के यूट्यूब चैनल शामिल हैं। इसके अलावा पत्रकार इरशाद भट्टी, अस्मा शिराजी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के चैनलों पर भी कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के अनुसार, ये चैनल भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, झूठी और भ्रामक जानकारी फैला रहे थे। आतंकवादियों ने पहलगाम हमले में 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी नागरिक की निर्मम हत्या कर दी थी। यूट्यूब पर इन चैनलों को खोलने पर संदेश आता है कि “राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था” के कारण यह सामग्री उपलब्ध नहीं है।