Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

ग्रेटर नोएडा में पानी की व्यवस्था: मिट्टी के घड़े तो ठीक, पर स्थायी वाटर बूथ बदहाल

top-news

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों को राहत देने के लिए कई स्थानों पर मिट्टी के घड़े रखवाए हैं, ताकि लोगों को ठंडा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। यह पहल सराहनीय है, क्योंकि मिट्टी के घड़े न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा भी रखते हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों जैसे कासना और परी चौक पर इन घड़ों की व्यवस्था से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिलेगी।

हालांकि, प्राधिकरण द्वारा परी चौक, जगत फार्म और नॉलेज पार्क में पहले बनाए गए स्थायी वाटर बूथ की स्थिति चिंताजनक है। शहर के कई हिस्सों में ये वाटर बूथ बदहाल स्थिति में हैं और अपनी मूल उपयोगिता खो चुके हैं। इन बूथों पर न तो नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो रही है और न ही इनकी साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। कई जगहों पर ये बूथ केवल बड़े-बड़े विज्ञापनों के होर्डिंग्स बनकर रह गए हैं, जो प्राधिकरण की लापरवाही को उजागर करते हैं।

Greater Noida

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि मिट्टी के घड़ों की व्यवस्था को और विस्तार देने की योजना है, उन्होंने कहा जल्द ही इन बूथों को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू होगी। गर्मी के इस मौसम में, जब स्वच्छ पेयजल की जरूरत सबसे ज्यादा है, प्राधिकरण से उम्मीद है कि वह इन बदहाल वाटर बूथों को जल्द से जल्द दुरुस्त करेगा, ताकि शहरवासियों को गर्मी में राहत मिल सके।