Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

G-7 Summit: PM Modi की कूटनीतिक सक्रियता! कनाडा, इटली, जर्मनी और यूक्रेन के नेताओं से करेंगे मुलाकात

top-news

G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज G7 समिट के दूसरे दिन चार अहम द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। ये बैठकें कनाडा, यूक्रेन, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ होंगी। इस दौरान PM Modi कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मिलेंगे। इन बैठकों से भारत के वैश्विक संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

G-7 Summit: भारत- कनाडा में हो सकती है नए रिश्ते की शुरुआत 

भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत की संभावना जताई जा रही है, खासकर खालिस्तान मुद्दे और 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बढ़े तनाव के बाद। वहीं, यूक्रेन के साथ बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की संतुलित नीति और मानवीय सहयोग की भूमिका पर चर्चा होगी। PM Modi इससे पहले भी 2023 और 2024 के G-7 Summit में ज़ेलेंस्की से मिल चुके हैं।

भारत की इटली और जर्मनी से भी मजबूत हो सकते है रिश्ते

भारत-जर्मनी और भारत-इटली संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी, खासकर रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, ग्रीन एनर्जी और तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर। जर्मनी के नए चांसलर मर्ज़ के साथ यह पहली बैठक होगी। वहीं, इटली के साथ भारत-मध्यपूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को लेकर बातचीत होगी, जो चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना का विकल्प माना जा रहा है। PM Modi की यह छठी G-7 Summit शिखर बैठक है, जिसमें भारत 2019 से नियमित रूप से आमंत्रित किया जा रहा है, इसकी वैश्विक भूमिका को देखते हुए।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video