Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Greater Noida West के इस सेक्टर में बनेगा ‘Saraswati Garden’, मिलेगा सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र का नया रूप

top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16B में ‘Saraswati Garden’ नामक एक अभिनव परियोजना की योजना प्रस्तावित की गई है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और शैक्षिक छवि को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के मार्गदर्शन में, यह गार्डन ज्ञान, संगीत और कला की देवी माँ सरस्वती को समर्पित होगा। इसका उद्देश्य स्थानीय निवासियों, छात्रों और कलाकारों को एक प्रेरणादायक सार्वजनिक स्थल प्रदान करना है, जहाँ वे अध्ययन, संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकें।

Greater Noida West: मॉडर्न डिजाईन और पारंपरिक संस्कृति पर बनेगा ढ़ांचा

एसीईओ प्रेरणा सिंह और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव ने इस प्रस्तावित Saraswati Garden की डिजाइन को आधुनिकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का अद्भुत समन्वय बताया. इसमें कमल के आकार की छतरी के नीचे खुला वाचन कक्ष होगा, जो एक शांत और प्रेरक वातावरण प्रदान करेगा। इसके साथ ही एक अर्धवृत्ताकार ओपन एम्फीथिएटर की योजना भी है, जिसमें प्राकृतिक पत्थरों की बैठने की व्यवस्था होगी। Greater Noida West के इस गार्डन की शोभा बढ़ाने के लिए एक विशाल वीणा की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी, जो संगीत और कला की दिव्यता की प्रतीक होगी। इसके अलावा, हरित परिदृश्य और पैदल पथ इसे पर्यावरण-अनुकूल और सौंदर्यपूर्ण बनाएंगे।

जाने क्या कह रहे अधिकारी

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida West में फिलहाल Saraswati Garden की यह परियोजना प्रस्तावित अवस्था में है और इसके तकनीकी डिज़ाइन व अनुमोदन की प्रक्रिया प्रगति पर है। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि यह गार्डन समुदाय की वास्तविक आवश्यकताओं को पूरा कर सके। ‘सरस्वती गार्डन’ न केवल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि इसे पूरे गौतमबुद्ध नगर के लिए एक सांस्कृतिक विरासत स्थल के रूप में भी स्थापित करेगा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video