Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Greater Noida: सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला एआई का ज्ञान, ईएमसीटी ने खोले डिजिटल युग के द्वार

top-news

Greater Noida: बिसरख स्थित छोटी मिलक प्राथमिक विद्यालय में एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) द्वारा “फन विथ AI” नामक एक अनूठी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों से परिचित कराया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को तकनीक की दुनिया से जोड़ना और उन्हें आने वाले डिजिटल भविष्य के लिए तैयार करना था। तकनीकी विशेषज्ञ अमित गिरी ने सरल और रोचक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को बताया कि AI, मशीन लर्निंग और उनके उपयोग कैसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं।

Greater Noida: एलेक्सा से सवाल-जवाब, बच्चों की जिज्ञासा ने जीता सबका दिल

कार्यशाला का सबसे रोमांचक हिस्सा तब देखने को मिला जब बच्चों ने Amazon Alexa से सवाल पूछे। किसी ने गणित के सवाल हल करवाए, तो किसी ने मौसम, सामान्य ज्ञान और जोक्स से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कीं। बच्चों की उत्साही भागीदारी और तकनीक के प्रति उत्साह ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। कार्यशाला में बच्चों को यह भी बताया गया कि तकनीक का उपयोग करते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है। साइबर क्राइम, डेटा सुरक्षा और AI के संभावित दुष्प्रभावों पर भी बच्चों को जानकारी दी गई।

रश्मि पाण्डेय का विजन ‘सरकारी स्कूलों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना’

बता दे कि Greater Noida में इस अवसर पर ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय, गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरार अहमद और शिक्षिका शालिनी चक्रवर्ती उपस्थित रहे। रश्मि पाण्डेय ने कहा, “सरकारी स्कूलों के बच्चों को तकनीक से जोड़ना समय की मांग है। हमारा प्रयास है कि इन बच्चों को भी डिजिटल दुनिया का आत्मविश्वास मिले और वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।” इस पहल ने एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया है, जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी तकनीकी सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो सकें।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video