Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Greater Noida के गाँवों में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े को लेकर भाकियू मंच का ज्ञापन, 30 जुलाई तक कार्रवाई की मांग

top-news

Greater Noida: आज भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी के नेतृत्व में एसडीएम अनुज नेहरा को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उन्होंने ग्राम पंचायतों की समाप्ति के बाद से गांवों की स्थिति बिगड़ने और सरकारी ज़मीनों पर हो रहे अवैध कब्ज़ों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जिन गाँवों की ज़मीन का अधिग्रहण किसानों की सहमति से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किया गया है, वहाँ आज तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत की एलएमसी ज़मीन का अब कोई अता-पता नहीं है और सरकारी ज़मीनों पर अवैध कॉलोनियां बनती जा रही हैं।

Greater Noida: किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कही ये बात 

ज्ञापन में भाटी ने बताया कि खेल के मैदान, बारातघर, चिकित्सालय, पुस्तकालय, ओपन जिम, तालाब और गरीबों को पट्टे हेतु ज़मीन का उपयोग होना चाहिए था, लेकिन इनका उपयोग अवैध निर्माणों में हो रहा है। बिसरख जैसे गाँवों की तर्ज़ पर श्यौराजपुर, खोदना कला, कैलाशपुर, तिलपता, रूपवास, खेडी भनौता, सुनपुरा, बैदपुरा और जानसवाना जैसे गांवों में अभी तक खेल मैदान या बारातघर का शुभारंभ तक नहीं हुआ है।

भाकियू मंच ने प्रशासन से की ये मांग 

बता दे कि Greater Noida में भाकियू मंच ने प्रशासन से मांग की है कि 30 जुलाई तक सरकारी ज़मीन को चिह्नित कर गांव की भलाई के लिए उसका उपयोग सुनिश्चित किया जाए। विफल रहने की स्थिति में ग्रामीण तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु राणा, जिला प्रभारी अजब सिंह भाटी, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष विकास कलशन, दानिश खान और अन्य किसान भी उपस्थित रहे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video