Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Summer Tips: गर्मियों में बढ़ता फूड पॉइजनिंग का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

top-news

Summer Tips: गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन जाती है। 7 जून को मनाए जाने वाले विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का भी यही उद्देश्य है कि लोग भोजन और पानी को लेकर अधिक सतर्क रहें। इस मौसम में उच्च तापमान के कारण बैक्टीरिया, वायरस और टॉक्सिन्स दूषित भोजन में तेजी से पनपते हैं। बासी खाना, अधपका मांस, खुले में रखा खाना, अस्वच्छ पानी, गंदे हाथों और बर्तनों से बना भोजन इसके प्रमुख कारण बनते हैं।

Summer Tips: कैसे पहचानें फूड पॉइजनिंग के लक्षण

फूड पॉइजनिंग के आम लक्षणों में पेट दर्द, मरोड़, उल्टी, दस्त, मतली, कमजोरी, सिर दर्द और बुखार शामिल हैं। कुछ गंभीर मामलों में डिहाइड्रेशन और बेहोशी की स्थिति भी देखने को मिलती है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इससे अधिक प्रभावित होते हैं क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। यदि उल्टी या दस्त लगातार हो रहे हों तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

इस तरह कर सकेंगे बचाव 

बता दे कि Summer Tips में फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाना बनाने से पहले और बाद में हाथ धोएं, बर्तन और किचन साफ रखें। केवल ताजा और घर का बना खाना ही खाएं। दूध को उबालकर पिएं और केवल उबला या फिल्टर पानी ही सेवन करें। बाहर जाते समय अपना पानी साथ रखें और कटे फल या खुले स्नैक्स से परहेज करें। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की डॉ. स्नेहा कुमारी के अनुसार, सावधानी ही इस बीमारी से बचाव का सबसे असरदार तरीका है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video