Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

मातृत्व की मिसाल ज्योति सिंह को एसीआईसी ने किया सम्मानित।

top-news

ग्रेटर नोएडा। अशोक तोंगड़

‘नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।।’ मॉं से बढकर इस दुनिया में कोई नहीं। इसको चरितार्थ किया ज्योति सिंह ने। जहॉं एक मॉं ने इस सर्दी के मौसम में मरने नवजात बच्ची को मरने के लिए छोड़ दिया वहीं एक मॉं ने ईश्वर रूप बन बच्ची की जान बचाई। गौतमबुद्धनगर नालेज पार्क में विनोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष की पत्नी ज्योति सिंह ने झाङी में मिली बच्ची को स्तनपान कराकर बच्ची को जीवनदान दिया। अब बच्ची खतरे से बाहर हैं। इस मानवीय व मातृत्व से परिपूर्ण कृत्य के लिए एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल महिला विंग गौतमबुद्धनगर टीम ने ज्योति को मॉं का दर्जा देते हुए लाल रंग की चुनरी उठाई व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। ज्योति सिंह ने टीम से बात करते हुए अपने मन की बात कही यदि बच्चे को नहीं पाल सकते तो बच्चे को इस तरह फेंकने जैसा घृणित कार्य करने की बजाय किसी अनाथालय, मंदिर या सही जगह उसको दें। अंत में उन्होंने सम्मान के लिए एसीआईसी टीम का धन्यवाद किया। इस दौरान राष्ट्रीय निदेशक महिला विंग से कृष्णा भाटी, ममता पंवार, रीनू शर्मा, साक्षी शर्मा, शालू सिंघल, माही त्यागी, सीमा गर्ग, प्रियंका शर्मा, गीता व अन्य साथी उपस्थित रहे।