Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

पर्थला केबल सस्पेंशन फ्लाईओवर पर मार्च से फर्राटा भरेंगे वाहन, प्रोजेक्ट का 75 प्रतिशत काम पूरा

top-news

नोएडा। एनएच-9 (पूर्व में एनएच-24) वाया पर्थला नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आने जाने वाले दो लाख वाहनों को जाम से राहत मिलने वाली है। उनके सफर के समय में 30 से 45 मिनट की बचत होगी। इसके लिए पर्थला गोल चक्कर पर नोएडा प्राधिकरण पहला केबल सस्पेंशन फ्लाईओवर बना रहा है, जिसका निर्माण मार्च में पूरा हो जाएगा। इसके बाद परियोजना जनता को समर्पित कर दी जाएगी। वर्क सर्किल छह वरिष्ठ प्रबंधक एके जैन ने बताया कि परियोजना में 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
अब अहमदाबाद से स्टील आ चुका है। जिन्हें जोड़कर गार्डन खड़ा किया जा रहा है। अलग-अलग हिस्सों में स्टील लगाए जाएगा। इसके बाद उन्हें यहां जोड़कर खड़ा किया जाएगा। 31 मार्च तक फ्लाईओवर काम पूरा कर लिया जाएगा।
पीक आवर में निकलते है 18 हजार वाहन
पर्थला गोल चक्कर पर सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक 18 हजार वाहन निकलते हैं। जिनको समय से कार्यालय पहुंचने के लिए 30 से 45 मिनट पहले घर से निकलना पड़ता है। वजह पर्थला गोल चक्कर पर लगने वाला जाम है। भविष्य में यहां प्रतिघंटा 25 हजार वाहन निकलेंगे। इसका अनुमान लगाया गया है लेकिन ब्रिज काम पूरा होने के बाद उनके समय में बचत होगी।
15 सोसायटी के लोगों को मिलेगा फायदा
इस फ्लाईओवर के निर्माण से सेक्टर-51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121, 122 के हजारों निवासियों को फायदा होगा। साथ ही दिल्ली से गाजियाबाद, हापुड़, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन को जाने के लिए उक्त चौराहे पर बिना लाल बत्ती के सीधे पहुंचा जा सकेगा।