Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

एक्वा मेट्रो की 11 किलोमीटर लिंक लाइन बनाने का रास्ता साफ, 10 लाख यात्रियों को होगी सुविधा

top-news

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच करीब 30 किलोमीटर तक संचालित होने वाली नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन मेट्रो की 11 किलोमीटर लंबी लिंक लाइन को बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से एनएमआरसी में रूट को लेकर चल रही कवायद अब समाप्त हो गई है।
पुराने रूट पर ही बिछाया जाएगा ट्रैक
एनएमआरसी प्रबंधन ने सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक लिंक लाइन को सीधे जोड़ने का निर्णय लिया है। इसका ट्रैक अब पुराने रूट पर ही बिछाया जाएगा। इस रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दिसंबर 2016 में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने तैयार कर एनएमआरसी प्रबंधन को सौंपी थी, लेकिन अब प्रबंधन ने डीएमआरसी से छह वर्ष पहले तैयार डीपीआर को संशोधित कर देने को कहा है।
संशोधित डीपीआर आने के बाद प्रदेश सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। प्रबंधन के अनुसार, दिसंबर 2016 में जो डीपीआर बनाई गई थी, जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के बगल खाली पड़ी ग्रीन बेल्ट पर एक्वा लाइन मेट्रो का रूट तैयार किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
आठ स्टेशन होंगे तैयार
इस पर 2826 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया था। सेक्टर-142 से लेकर बोटेनिकल गार्डन तक आठ स्टेशन तैयार होंगे। इसमें केवल छह स्टेशनों को बनाया जाएगा। सेक्टर-44 के पास आकर एक्वा लाइन मेट्रो महामाया फ्लाईओवर के ऊपर से गुजारा जाएगा। इस जगह पर एक्वा लाइन मजेंटा लाइन के ऊपर से गुजारी जाएगी। जो रूट की सबसे ऊंची मेट्रो भी बन सकती है। यहां पर एक नया प्लेटफार्म तैयार होगा। जिस प्रकार से मजेंटा लाइन के लिए प्लेटफार्म बनाया गया है।