Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

दिव्या के माता-पिता का होगा DNA टेस्ट, लिव-इन पार्टनर ने शिमला ले जाकर की थी हत्या

top-news

गाजियाबाद। वसुंधरा से शिमला, हिमाचल प्रदेश ले जाकर लिव-इन पार्टनर की हत्या के मामले में पुलिस मृतका के मां-बाप का डीएनए परीक्षण कराएगी। जल्द ही इसके लिए उन्हें शिमला बुलाएगी। मृतका के पिता उमेश कुमार ने बताया कि हिमाचल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। वह सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
हत्यारोपित पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उसने झूठा बयान दिया है। उन्हें व उनकी पत्नी को बेटी का मौसा-मौसी बताया है, जबकि यह गलत है। उसके इस बयान के बाद हिमाचल पुलिस ने उनका डीएनए परीक्षण कराने का निर्णय लिया है।
हिमाचल पुलिस लगातार संपर्क में
पुलिस ने उनसे कहा कि है जल्द ही उन्हें शिमला बुलाकर डीएनए जांच के लिए नमूना लिया जाएगा। उमेश ने बताया कि वह फोन के माध्यम से लगातार हिमाचल पुलिस के संपर्क में हैं। जांच में पुलिस की पूरी मदद करेंगे।
यह है मामला
राम विहार कालोनी, गिरधरपुर रोड छपरौला, गौतमबुद्धनगर के उमेश की 25 वर्षीय बेटी दिव्या वर्ष-2018 से बादशाहपुर सिरौली के रमन के साथ वसुंधरा सेक्टर-पांच में रहती थी। उमेश का दावा है कि दोनों की फेसबुक से दोस्ती हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वर्ष-2020 में दिव्या ने बेटी आमायरा को जन्म दिया था। 22 मई को उन्हें पता चला कि दिव्या लापता हो गई है।
उन्होंने रमन, उसके चाचा गजेंद्र व बहन पिंकी पर अनहोनी करने की आंशका जताते हुए उसी समय इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। रमन की शिकायत पर दिव्या की गुमशुदगी दर्ज कर ली। काफी जद्दोजहद के बाद 18 दिसंबर को पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की