Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

शादी के बाद आलिया-रणबीर ने ऐसा मनाया पहला क्रिसमस, एक्टर ने यू लुटाया प्यार

top-news

नई दिल्ली। 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी क्रिसमस के जश्न में डूबे नजर आए। बॉलीवुड का फेवरेट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी इस खास दिन को बेहद स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की है जिसमे वह पति रणबीर और पूरे कपूर खानदान (Kapoor Family) के साथ नजर आ रही हैं।
शादी के बाद रणबीर-आलिया का पहला क्रिसमस
ये क्रिसमस इस कपल के लिए कई मायनों में खास रहा। इस साल दोनों ने शादी की और पेरेंट्स भी बने। आलिया इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, यह साल का सबसे अच्छा वक्त है, दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ। मेरे परिवार की तरफ से आपके परिवार को मैरी क्रिसमस। इस फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आलिया भट्ट को रेड क्रिसमस स्पेशल हेयर बैंड और खूबसूरत रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं।
बहन संग नजर आईं आलिया भट्ट
इस फोटो में आलिया बहन शाहीन भट्ट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। शनिवार रात आलिया ने क्रिसमस की शुरुआत अपने घर से ही की थी। उनकी बहन शाहीन और मां सोनी ने घर पर ही शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे पूरा भट्ट और कपूर परिवार शामिल हुआ।