Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

गाजियाबाद में 44 लाख की लूट के बाद नोएडा में दर्ज हुई बाइक चोरी की रिपोर्ट, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

top-news

नोएडा। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में हुई 44 लाख की लूट को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने नोएडा के फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित गेझा से चोरी हुई बाइक का इस्तेमाल किया है।
हैरानी की बात यह है कि नोएडा से 16 दिसंबर को चोरी हुई बाइक से 19 दिसंबर को बदमाशों ने गाजियाबाद में लूट की और नोएडा में बाइक चोरी का मुकदमा गाजियाबाद में लूट होने के बाद दर्ज किया गया। फेज दो कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरती।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी की वारदात
बाइक चोरी के पांच दिन बाद रिपोर्ट तब दर्ज की गई जब बाइक के मालिक अमित कुमार को तलाशते हुए गाजियाबाद पुलिस नोएडा पहुंची। बाइक के मालिक से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है और चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। तब जाकर गाजियाबाद पुलिस को यकीन हुआ कि अमित निर्दोष है उसकी बाइक चोरी हो चुकी है।
दरअसल, वाहन चोरी की घटनाओं का मुकदमा लिखने में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस लापरवाही बरतती है। इसका ताजा उदाहरण अब प्रकाश में आ गया है जब गाजियाबाद-गौतमबुद्धनगर दो जिलों के बीच एक ही घटना को लेकर कनेक्शन जुड़ा है। सूत्रों ने दावा किया है कि नोएडा से चोरी हुई अमित की जिस बाइक से गाजियाबाद में लूट की घटना को अंजाम दिया गया, उसको बरामद कर लिया गया है।
स्क्रैप व्यापारी से हुई थी 44 लाख की लूट
सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद में स्क्रैप व्यापारी फरमान से 44 लाख की लूट करने के बाद बदमाश जब भागे तो घटना में इस्तेमाल अमित की चोरी हुई बाइक स्टार्ट नहीं हुई। बदमाश बाइक को लावारिश हालत में छोड़ कर फरार हो गए। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवि शंकर छवि ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है कि बाइक चोरी का मुकदमा लिखने में देरी क्यों की गई।