Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

15 फीट गहरे नाले में डूबने से MBA के छात्र की मौत, मोबाइल चलाते हुए गिरने की जताई जा रही आशंका

top-news

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर यमुना गौर सिटी के समीप करीब 15 फीट गहरे खुले नाले में गिरकर डूबने से एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। छात्र सोमवार शाम छह बजे से लापता था। मंगलवार शाम उसका शव नाले से बरामद हुआ है। मामले में स्वजन की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल चलाते समय छात्र नाले में गिरा।
ये है पूरा मामला
यमुना गौर सिटी में राजबहादुर रहते है। वह अधिवक्ता है। उनका बेटा दीपराज (18) नोएडा स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी में एलएलबी का छात्र था। सामान्य दिनों की तरह ही वह सोमवार को कॉलेज गया था लेकिन वापस लौटते समय शाम छह बजे अचानक गायब हो गया। सोमवार शाम छात्र के गुम होने की शिकायत पिता ने रबूपुरा कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन में जुटी थी। मंगलवार दोपहर बाद छात्र का स्कूल बैग दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड के पास करीब 15 फुट गहरे नाले में मिला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गाजियाबाद से कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ की गोताखोर टीम ने नाले में सर्च आपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद छात्र के शव को मंगलवार रात 8 बजे नाले से बरामद कर लिया। इस दौरान छात्र का मोबाइल हाथ में मिला। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि शव को नाले से बरामद किया गया है। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।