Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

एनस्थीसिया के ओवरडोज से हुई थी बच्ची की मौत, अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज

top-news

ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर ओमेगा स्थित यथार्थ अस्पताल में सोमवार रात उपचार के दौरान हुई डेढ़ साल की बच्ची अधीक्षा की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बीटा दो कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
बच्ची के पिता सत्येंद्र का आरोप है कि नाक में चोट लगने के लिए सर्जरी के आपरेशन से पहले एनस्थीसिया का ओवरडोज दी गई। ओवरडोज की वजह से बच्ची की मौत हुई। वहीं अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची की मौत कार्डिक अटैक से होना बताया गया।
निमोनिया होने की बात भी कही गई। यथार्थ के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सुनील कुमार ने बताया कि ढाई बजे बच्ची आई थी। इलाज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे के बाद बच्ची की तबियत सामान्य थी। उसे निगरानी में रखा हुआ था। रात आठ बजे के आसपास अचानक बच्ची को अचानक कार्डिक अटैक हुआ।
उस दौरान अभिभावक भी मौजूद थे। बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल सकेगा। यह घटना हमारे के लिए भी अनपेक्षित है।