Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

एनस्थीसिया के ओवरडोज से बच्ची की मौत, सर्जरी में पिता ने खर्च किए हजारों रुपये; बदले में थमा दिया शव

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा स्थित यथार्थ अस्पताल में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थिति में उपचार के दौरान डेढ़ साल की बच्ची अधीक्षा की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि डाक्टरों द्वारा दिए गए एनस्थीसिया के ओवरडोज की वजह से बच्चे की मौत हुई है।
सर्जरी के नाम पर पीड़ित से 60 हजार जमा कराए गए। बदले में बच्ची का शव थमा दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खेलते समय हो गई चोटिल
शहर की एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में सतेंद्र कुमार यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी डेढ़ साल की बेटी अधीक्षा सोमवार को घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह बेड का कोने से टकरा गई और चोटिल हो गई।
डॉक्टरों ने कही सर्जरी करने की बात
आनन-फानन सत्येंद्र उसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां पट्टी करने के बाद डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि जहां चोट लगी है, वहां सर्जरी करने से भविष्य बेहतर रहेगा। डॉक्टर की बात मान कर सत्येंद्र ने सर्जरी कराने के लिए हामी भर दी।
सर्जरी के लिए जमा कराए हजारों, फिर मौत की बात पता चली
आरोप है कि सत्येंद्र से 60 हजार रुपये सर्जरी के नाम पर जमा कराए गए। उसके कुछ देर बाद अधीक्षा की मौत होने की जानकारी उनको दी गई। सत्येंद्र का आरोप है कि डाक्टरों द्वारा दिए गए एनेस्थीसिया के ओवरडोज की वजह से उनकी बेटी की मौत हुई है।