Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 13 घायल

top-news

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह को दो बस के बीच ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो गया। घटना में उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 5 बजे परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर सेक्टर 157 नोएडा के सामने दो बसों में टक्कर हो गई। इनमें से एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी।
इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान 3 लोगो की मृत्यु हो गयी है, घायलों में 3 को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मध्य प्रदेश से आने वाली बस सेक्टर 157 के पास खड़ी थी। पीछे से प्रतापगढ़ से आ रही बस ने उस में टक्कर मारी थी। पुलिस को 2 मृतक के बारे में जानकारी मिल गई है, एक मृतक की पहचान 18 वर्ष के कार्तिकेय द्विवेदी के रूप में हुई है जो प्रतापगढ़ के भवानीगंज गांव के रहने वाले थे। जबकि दूसरे 25 वर्षीय तामील दिल्ली करावल नगर डी 270 में रहते थे।