Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

लुटेरों ने प्लंबर को गोली मारकर बाइक और मोबाइल लूटा, घायल को जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती

top-news

गाजियाबाद। हथियारबंद लुटेरों ने रविवार देर रात टीला मोड़ थाना क्षेत्र की शालीमार सिटी सोसायटी के पास प्लंबर को गोली मारकर उसकी पल्सर बाइक व मोबाइल लूट लिया। उपचार के लिए उसे दिल्ली के गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, शालीमार सिटी सोसायटी का प्लंबर 26 वर्षीय धीरज रविवार रात करीब 10 बजे प्लसर बाइक से घर जाने के लिए निकला। सोसायटी के गेट के बाहर हथियारबंद लुटेरों ने उसे घेर लिया। उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। उसकी बाइक व मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
धीरज को उपचार के लिए गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक उसके घुटने में गोली लगी है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि उसे दो गोली लगी है।
पुलिस की सतर्कता की खुली पोल
शालीमार सिटी सोसायटी के पास में सिकंदरपुर पुलिस चौकी है। पास में ही भोपुरा तिराहा पुलिस बैरियर है। पास में ही हिंडन एयरपोर्ट व हिंडन एयरबेस है। इस वजह से इस क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का दावा किया जाता है। इस वारदात से दावों की पूरी तरह से पोल खुल गई है।