Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

दृश्यम 2 ने फिर मारी बाजी, हॉलीवुड की अवतार 2 के सामने जमाई जड़ें, कमाए करोड़ों

top-news

नई दिल्ली। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म दृश्यम 2 ने एक बार फिर हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। फिल्म ने अपने पांचवें वीकेंड पर भी शानदार कलेक्शन किया है, जबकि इस बार फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वाटर से है।
दृश्यम 2 ने अवतार के सामने जमाई जड़ें
अजय देवगन की दृश्यम 2 सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अब एक महीने का सफर पूरा कर लिया है। रिलीज के पहले दिन से दृश्यम 2 शानदार कलेक्शन कर रही है। हालांकि, उम्मीद यही जताई जा रही थी कि अवतार 2 की एंट्री के बाद दृश्यम 2 को थिएटर्स से अलविदा कहना पड़ेगा, लेकिन दृश्यम 2 ने सबको हैरान करते हुए अपनी जड़ें और मजबूत कर ली है।
पांचवें रविवार को कमाए इतने करोड़
पांचवें वीकेंड पर दृश्यम 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म मे शुक्रवार यानी 16 दिसंबर को 1.07 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि शनिवार को फिल्म ने 2.02 करोड़ कमाए। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दृश्यम 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.60 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही दृश्यम 2 का टोटल कलेक्शन 221.39 करोड़ हो गया है। दृश्यम 2 का अब तक का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस तरह है…
पहला दिन- Rs. 15.38 करोड़
दूसरा दिन- Rs. 21.59 करोड़
तीसरा दिन- Rs. 27.17 करोड़
चौथा दिन- Rs. 11.87 करोड़
पांचवां दिन- Rs. 10.48 करोड़
छठवां दिन- Rs. 9.55 करोड़
सातवां दिन- Rs. 8.62 करोड़
आठवां दिन- Rs. 7.87 करोड़
नौवां दिन- Rs. 14.05 करोड़
दसवां दिन- Rs. 17.32 करोड़
ग्यारहवां दिन-Rs.1.47 करोड़
बारहवां दिन- Rs. 5.44 करोड़
तेरहवां दिन- Rs. 5.15 करोड़
चौदहवां दिन- Rs. 4.31 करोड़
पंद्रहवां दिन- Rs. 4.45 करोड़
सोलहवां दिन-Rs.8.45 करोड़
सत्रहवां दिन- Rs. 10.39 करोड़
अठारहवां दिन-Rs. 3.05 करोड़
उन्नीसवां दिन- Rs. 2.53 करोड़
बीसवां दिन- Rs.2.11 करोड़
इक्कीसवां दिन-Rs.1.84 करोड़
बाइसवां दिन- Rs. 2.62 करोड़
तेइसवां दिन- Rs. 4.67 करोड़
चौबीसवां दिन- Rs. 6.16 करोड़
पच्चीसवां दिन- Rs. 1.61 करोड़
छब्बीसवां दिन- Rs.1.57 करोड़
सत्ताइसवां दिन-Rs.1.43 करोड़
अठ्ठाइसवां दिन-Rs.1.45 करोड़
उन्नतीसवां दिन-Rs.1.07 करोड़
तीसवां दिन- Rs.2.02 करोड़
इकत्तीसवां दिन-Rs.2.60 करोड़
दृश्यम 2 का लाइफटाइम कलेक्शन~ Rs. 221.39 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *