Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

यमुना एक्सप्रेस वे पर नए नियमों का नहीं हो रहा पालन, 18 घंटे में 3000 वाहनों ने तोड़ी गति सीमा

top-news

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को राेकने के लिए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक अधिकतम गति सीमा कम कर दी गई है। पहले ही दिन तीन हजार वाहन चालकों ने अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई है।
वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर गति सीमा के स्टीकर लगाए गए हैं, इसके साथ ही एलईडी बोर्ड के जरिये भी जागरूक किया जा रहा है।
कोहरे के कारण होते हैं हादसे
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम सौ किमी प्रति घंटा गति सीमा निर्धारित है, लेकिन सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे की आशंका काफी अधिक हो जाती है। दृश्यता कम होने के कारण तेज रफ्तार वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
हादसों की रोकथाम के लिए यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दिया है। भारी वाहनों के लिए इसे 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दिया है।
नियमों की उड़ रही धज्जियां
नए नियम बुधवार अर्द्धरात्रि से यह लागू हो चुकी है। इसके बावजूद पहले ही दिन शाम चार बजे तक 1054 वाहन चालकों ने अधिकतम गति सीमा को धता बताते हुए तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाये। शाम साढ़े छह बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर तीन हजार तक पहुंच गया। एक्सप्रेस वे पर लगी स्पीड गन और कैमरों की मदद से इन वाहनों को चिह्नित कर लिया गया है। यातायात विभाग ने इन वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।