Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

बाइक पर जा रहे थे परिवार के 5 सदस्य, ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत

top-news

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के लालकुआं के पास बुलंदशहर रोड पर एक बाइक पर जा रहे एक परिवार के पांच सदस्य ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में ट्रक के पहिये की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता व दो बेटी मामूली रूप से घायल हो गए।
पुसिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
वहाब गांव में ही हैं हकीम
बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के वहाब गांव में ही हकीम हैं। परिवार में पत्नी शमा परवीन (36), चार बेटियां मायरा (05), कशिश, आलिया, मेहजबीन व एक पुत्र मोहम्मद कैफ थे। दो दिन पूर्व वह पत्नी शमा परवीन, बेटी मायरा, आलिया व कशिश के साथ बाइक से अपनी ससुराल साहिबाबाद के शहीदनगर आए थे। जबकि मेहजबीन व मोहम्मद कैफ गांव में ही थे।
मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे वह बाइक से तीनों बेटी व पत्नी के साथ वापस गांव के लिए निकले थे। जब वह लालकुआं के पास बुलंदशहर रोड पर पहुंचे तो बाइक लहराने के कारण ट्रक की चपेट में आ गई और मायरा व शमा परवीन पहिये की चपेट में आ गए। जबकि वहाब, आलिया व कशिश सड़क किनारे जा गिरे।
सभी को जिला एमएमजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना में शमा परवीन व मायरा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्र हुए और अलग-अलग वाहनों से सभी को तत्काल जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां वहाब, आलिया व कशिश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वेव सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि वहाब की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।